|
|
मार्गदर्शन 《Guidance 》
| 1 |
I will bring the blind by a way that they dont know. I will lead them in paths that they dont know. I will make darkness light before them, and crooked places straight. I will do these things, and I will not forsake them. -Isaiah 42:16.
Isa.42:16 - मैं अन्धों को एक मार्ग से ले चलूंगा जिसे वे नहीं जानते और उन को ऐसे पथों से चलाऊंगा जिन्हें वे नहीं जानते। उनके आगे मैं अन्धियारे को उजियाला करूंगा और टेढ़े मार्गों को सीधा करूंगा। मैं ऐसे ऐसे काम करूंगा और उन को न त्यागूंगा।
|
| 2 |
I am Yahweh your God, who teaches you to profit, who leads you by the way that you should go. - Isaiah 48:17.
Isa.48:17 - यहोवा जो तेरा छुड़ाने वाला और इस्राएल का पवित्र है, वह यों कहता है, मैं ही तेरा परमेश्वर यहोवा हूं जो तुझे तेरे लाभ के लिये शिक्षा देता हूं, और जिस मार्ग से तुझे जाना है उसी मार्ग पर तुझे ले चलता हूं।
|
| 3 |
6 For Yahweh gives wisdom. Out of his mouth comes knowledge and understanding.
7 He lays up sound wisdom for the upright. He is a shield to those who walk in integrity;
8 that he may guard the paths of justice, and preserve the way of his saints. - Proverbs 2:6-8.
Pro.2:6-8 - 6 क्योंकि बुद्धि यहोवा ही देता है; ज्ञान और समझ की बातें उसी के मुंह से निकलती हैं।
7 वह सीधे लोगों के लिये खरी बुद्धि रख छोड़ता है; जो खराई से चलते हैं, उनके लिये वह ढाल ठहरता है।
8 वह न्याय के पथों की देख भाल करता, और अपने भक्तों के मार्ग की रक्षा करता है।
|
| 4 |
5 Trust in Yahweh with all your heart, and dont lean on your own understanding.
6 In all your ways acknowledge him, and he will make your paths straight. - Proverbs 3:5-6.
Pro.3:5-6 - 5 तू अपनी समझ का सहारा न लेना, वरन् सम्पूर्ण मन से यहोवा पर भरोसा रखना।
6 उसी को स्मरण करके सब काम करना, तब वह तेरे लिये सीधा मार्ग निकालेगा।
|
| 5 |
5 But if any of you lacks wisdom, let him ask of God, who gives to all liberally and without reproach; and it will be given to him.
6 But let him ask in faith, without any doubting, for he who doubts is like a wave of the sea, driven by the wind and tossed.
7 For let that man not think that he will receive anything from the Lord.
8 He is a double-minded man, unstable in all his ways. - James 1:5-8.
James 1:5-8 - 5 पर यदि तुम में से किसी को बुद्धि की घटी हो, तो परमेश्वर से मांगे, जो बिना उलाहना दिए सब को उदारता से देता है; और उस को दी जाएगी।
6 पर विश्वास से मांगे, और कुछ सन्देह न करे; क्योंकि सन्देह करने वाला समुद्र की लहर के समान है जो हवा से बहती और उछलती है।
7 ऐसा मनुष्य यह न समझे, कि मुझे प्रभु से कुछ मिलेगा।
8 वह व्यक्ति दुचित्ता है, और अपनी सारी बातों में चंचल है॥
|
| 6 |
17 But the wisdom that is from above is first pure, then peaceful, gentle, reasonable, full of mercy and good fruits, without partiality, and without hypocrisy.
18 Now the fruit of righteousness is sown in peace by those who make peace. - James 3:13-18.
James 3:13-18 - 13 तुम में ज्ञानवान और समझदार कौन है? जो ऐसा हो वह अपने कामों को अच्छे चालचलन से उस नम्रता सहित प्रगट करे जो ज्ञान से उत्पन्न होती है।
14 पर यदि तुम अपने अपने मन में कड़वी डाह और विरोध रखते हो, तो सत्य के विरोध में घमण्ड न करना, और न तो झूठ बोलना।
15 यह ज्ञान वह नहीं, जो ऊपर से उतरता है वरन सांसारिक, और शारीरिक, और शैतानी है।
16 इसलिये कि जहां डाह और विरोध होता है, वहां बखेड़ा और हर प्रकार का दुष्कर्म भी होता है।
17 पर जो ज्ञान ऊपर से आता है वह पहिले तो पवित्र होता है फिर मिलनसार, कोमल और मृदुभाव और दया, और अच्छे फलों से लदा हुआ और पक्षपात और कपट रहित होता है।
18 और मिलाप कराने वालों के लिये धामिर्कता का फल मेल-मिलाप के साथ बोया जाता है॥
|
| 7 |
I will give thee understanding, and I will instruct thee in this way, in which thou shalt go: I will fix my eyes upon thee. - Psalm 32:8.
Ps.32:8 - मैं तुझे बुद्धि दूंगा, और जिस मार्ग में तुझे चलना होगा उस में तेरी अगुवाई करूंगा; मैं तुझ पर कृपा दृष्टि रखूंगा और सम्मत्ति दिया करूंगा।
|
| 8 |
Dont be conformed to this world, but be transformed by the renewing of your mind, so that you may prove what is the good, well-pleasing, and perfect will of God. - Romans 12:2.
Ro.12:2 - और इस संसार के सदृश न बनो; परन्तु तुम्हारी बुद्धि के नये हो जाने से तुम्हारा चाल-चलन भी बदलता जाए, जिस से तुम परमेश्वर की भली, और भावती, और सिद्ध इच्छा अनुभव से मालूम करते रहो॥
|
| 9 |
What man is he who fears Yahweh? He shall instruct him in the way that he shall choose. - Psalm 25:12.
Ps.25:12 - वह कौन है जो यहोवा का भय मानता है? यहोवा उसको उसी मार्ग पर जिस से वह प्रसन्न होता है चलाएगा।
|
| 10 |
He will keep the feet of his holy ones, but the wicked shall be put to silence in darkness; for no man shall prevail by strength. - I Samuel 2:9 .
1Sa.2:9 - वह अपने भक्तों के पावों को सम्भाले रहेगा, परन्तु दुष्ट अन्धियारे में चुपचाप पड़े रहेंगे; क्योंकि कोई मनुष्य अपने बल के कारण प्रबल न होगा॥
|
| 11 |
The hand of our God is on all those who seek him, for good; but his power and his wrath is against all those who forsake him. - Ezra 8:22.
Ezra8:22 - क्योंकि मैं मार्ग के शत्रुओं से बचने के लिये सिपाहियों का दल और सवार राजा से मांगने से लजाता था, क्योंकि हम राजा से यह कह चुके थे कि हमारा परमेश्वर अपने सब खोजियों पर, भलाई के लिये कृपादृष्टि रखता है और जो उसे त्याग देते हैं, उसका बल और कोप उनके विरुद्ध है।
|
|