|
|
पाप-क्षमा《Forgiveness》
| 1 |
18. Come now, and let us reason together, says Yahweh: Though your sins be as scarlet, they shall be as white as snow. Though they be red like crimson, they shall be as wool. - Isaiah 1:18.
Isa.1:18~ 18 यहोवा कहता है, आओ, हम आपस में वादविवाद करें: तुम्हारे पाप चाहे लाल रंग के हों, तौभी वे हिम की नाईं उजले हो जाएंगे; और चाहे अर्गवानी रंग के हों, तौभी वे ऊन के समान श्वेत हो जाएंगे।
|
| 2 |
33 But this is the covenant that I will make with the house of Israel after those days, says Yahweh: I will put my law in their inward parts, and in their heart will I write it; and I will be their God, and they shall be my people:
34 and they shall teach no more every man his neighbor, and every man his brother, saying, Know Yahweh; for they shall all know me, from their least to their greatest, says Yahweh: for I will forgive their iniquity, and their sin will I remember no more. - Jeremiah 31:33-34.
Jer.31:33-34~ परन्तु जो वाचा मैं उन दिनों के बाद इस्राएल के घराने से बान्धूंगा, वह यह है: मैं अपनी व्यवस्था उनके मन में समवाऊंगा, और उसे उनके हृदय पर लिखूंगा; और मैं उनका परमेश्वर ठहरूंगा, और वे मेरी प्रजा ठहरेंगे, यहोवा की यह वाणी है।
34 और तब उन्हें फिर एक दूसरे से यह न कहना पड़ेगा कि यहोवा को जानो, क्योंकि, यहोवा की यह वाणी है कि छोटे से ले कर बड़े तक, सब के सब मेरा ज्ञान रखेंगे; क्योंकि मैं उनका अधर्म क्षमा करूंगा, और उनका पाप फिर स्मरण न करूंगा।
|
| 3 |
14 For if you forgive men their trespasses, your heavenly Father will also forgive you.
15 But if you dont forgive men their trespasses, neither will your Father forgive your trespasses.
- Matthew 6:14-15.
Mt.6:14-15~ इसलिये यदि तुम मनुष्य के अपराध क्षमा करोगे, तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हें क्षमा करेगा।
15 और यदि तुम मनुष्यों के अपराध क्षमा न करोगे, तो तुम्हारा पिता भी तुम्हारे अपराध क्षमा न करेगा॥
|
| 4 |
Whenever you stand praying, forgive, if you have anything against anyone; so that your Father, who is in heaven, may also forgive you your transgressions.- Mark 11:25.
Mk.11:25~ और जब कभी तुम खड़े हुए प्रार्थना करते हो, तो यदि तुम्हारे मन में किसी की ओर से कुछ विरोध हो, तो क्षमा करो: इसलिये कि तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हारे अपराध क्षमा करे॥
|
| 5 |
4 Which of you men, if you had one hundred sheep, and lost one of them, wouldnt leave the ninety-nine in the wilderness, and go after the one that was lost, until he found it?
5 When he has found it, he carries it on his shoulders, rejoicing.
6 When he comes home, he calls together his friends and his neighbors, saying to them, Rejoice with me, for I have found my sheep which was lost!
7 I tell you that even so there will be more joy in heaven over one sinner who repents, than over ninety-nine righteous people who need no repentance. - Luke 15:4-7.
Lk15:4-7~ 4 तुम में से कौन है जिस की सौ भेड़ें हों, और उन में से एक खो जाए तो निन्नानवे को जंगल में छोड़कर, उस खोई हुई को जब तक मिल न जाए खोजता न रहे?
5 और जब मिल जाती है, तब वह बड़े आनन्द से उसे कांधे पर उठा लेता है।
6 और घर में आकर मित्रों और पड़ोसियों को इकट्ठे करके कहता है, मेरे साथ आनन्द करो, क्योंकि मेरी खोई हुई भेड़ मिल गई है।
7 मैं तुम से कहता हूं; कि इसी रीति से एक मन फिरानेवाले पापी के विषय में भी स्वर्ग में इतना ही आनन्द होगा, जितना कि निन्नानवे ऐसे धमिर्यों के विषय नहीं होता, जिन्हें मन फिराने की आवश्यकता नहीं।
|
| 6 |
If we confess our sins, he is faithful and righteous to forgive us the sins, and to cleanse us from all unrighteousness. - I John 1:9.
1Jn.1:9~ यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने, और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है।
|
| 7 |
If my people, who are called by my name, will humble themselves, pray, seek my face, and turn from their wicked ways; then I will hear from heaven, will forgive their sin, and will heal their land.¬- II Chronicles 7:14.
2Ch.7:14~ तब यदि मेरी प्रजा के लोग जो मेरे कहलाते हैं, दीन होकर प्रार्थना करें और मेरे दर्शन के खोजी हो कर अपनी बुरी चाल से फिरें, तो मैं स्वर्ग में से सुन कर उनका पाप क्षमा करूंगा और उनके देश को ज्यों का त्यों कर दूंगा।
|
| 8 |
34 Jesus answered them, Most certainly I tell you, everyone who commits sin is the bondservant of sin.
35 A bondservant doesnt live in the house forever. A son remains forever.
36 If therefore the Son makes you free, you will be free indeed. - John 8:34-36.
Jn.8:34-36~ यीशु ने उन को उत्तर दिया; मैं तुम से सच सच कहता हूं कि जो कोई पाप करता है, वह पाप का दास है।
35 और दास सदा घर में नहीं रहता; पुत्र सदा रहता है।
36 सो यदि पुत्र तुम्हें स्वतंत्र करेगा, तो सचमुच तुम स्वतंत्र हो जाओगे।
|
| 9 |
The Lord is not slow concerning his promise, as some count slowness; but is patient with us, not wishing that any should perish, but that all should come to repentance. - II Peter 3:9.
2Pe3:9~ प्रभु अपनी प्रतिज्ञा के विषय में देर नहीं करता, जैसी देर कितने लोग समझते हैं; पर तुम्हारे विषय में धीरज धरता है, और नहीं चाहता, कि कोई नाश हो; वरन यह कि सब को मन फिराव का अवसर मिले।
|
|