|
|
आनन्द 《Joy》
| 1 |
Go your way. Eat the fat, drink the sweet, and send portions to him for whom nothing is prepared, for today is holy to our Lord. Dont be grieved, for the joy of Yahweh is your strength. - Nehemiah 8:10.
Neh.8:10~ फिर उसने उन से कहा, कि जा कर चिकना चिकना भोजन करो और मीठा मीठा रस पियो, और जिनके लिये कुछ तैयार नहीं हुआ उनके पास बैना भेजो; क्योंकि आज का दिन हमारे प्रभु के लिये पवित्र है; और उदास मत रहो, क्योंकि यहोवा का आनन्द तुम्हारा दृढ़ गढ़ है।
|
| 2 |
23 In that day you will ask me no questions. Most certainly I tell you, whatever you may ask of the Father in my name, he will give it to you.
24 Until now, you have asked nothing in my name. Ask, and you will receive, that your joy may be made full.
25 I have spoken these things to you in figures of speech. But the time is coming when I will no more speak to you in figures of speech, but will tell you plainly about the Father. -John 16:23-25.
Jn.16:23-25~ 23 उस दिन तुम मुझ से कुछ न पूछोगे: मैं तुम से सच सच कहता हूं, यदि पिता से कुछ मांगोगे, तो वह मेरे नाम से तुम्हें देगा।
24 अब तक तुम ने मेरे नाम से कुछ नहीं मांगा; मांगो तो पाओगे ताकि तुम्हारा आनन्द पूरा हो जाए॥
25 मैं ने ये बातें तुम से दृष्टान्तों में कही हैं, परन्तु वह समय आता है, कि मैं तुम से दृष्टान्तों में और फिर नहीं कहूंगा परन्तु खोलकर तुम्हें पिता के विषय में बताऊंगा।
|
| 3 |
For to the man who pleases him, God gives wisdom, knowledge, and joy…- Ecclesiastes 2:26.
Ecc.2:26.~ जो मनुष्य परमेश्वर की दृष्टि में अच्छा है, उसको वह बुद्धि और ज्ञान और आनन्द देता है; परन्तु पापी को वह दु:खभरा काम ही देता है कि वह उसका देने के लिये संचय कर के ढेर लगाए जो परमेश्वर की दृष्टि में अच्छा हो। यह भी व्यर्थ और वायु को पकड़ना है॥
|
| 4 |
Yahweh, your God, is among you, a mighty one who will save. He will rejoice over you with joy. He will calm you in his love. He will rejoice over you with singing.- Zephaniah 3:17.
Zep.3:17.~ तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे बीच में है, वह उद्धार करने में पराक्रमी है; वह तेरे कारण आनन्द से मगन होगा, वह अपने प्रेम के मारे चुपका रहेगा; फिर ऊंचे स्वर से गाता हुआ तेरे कारण मगन होगा॥
|
| 5 |
10 If you keep my commandments, you will remain in my love; even as I have kept my Fathers commandments, and remain in his love.
11 I have spoken these things to you, that my joy may remain in you, and that your joy may be made full.
- John 15:10-11.
Jn.15:10-11 ~ 10- यदि तुम मेरी आज्ञाओं को मानोगे, तो मेरे प्रेम में बने रहोगे: जैसा कि मैं ने अपने पिता की आज्ञाओं को माना है, और उसके प्रेम में बना रहता हूं।
11- मैं ने ये बातें तुम से इसलिये कही हैं, कि मेरा आनन्द तुम में बना रहे, और तुम्हारा आनन्द पूरा हो जाए।
|
| 6 |
3 Not only this, but we also rejoice in our sufferings, knowing that suffering produces perseverance;
4 and perseverance, proven character; and proven character, hope:
5 and hope doesnt disappoint us, because Gods love has been poured out into our hearts through the Holy Spirit who was given to us. - Romans 5:3-5.
Ro.5:3-5.~ 3- केवल यही नहीं, वरन् हम क्लेशों में भी घमण्ड करें, यही जानकर कि क्लेश से धीरज।
4- और धीरज से खरा निकलना, और खरे निकलने से आशा उत्पन्न होती है।
5- और आशा से लज्ज़ा नहीं होती, क्योंकि पवित्र आत्मा जो हमें दिया गया है उसके द्वारा परमेश्वर का प्रेम हमारे मन में डाला गया है।
|
| 7 |
But the fruit of the Spirit is love, joy, peace, patience, kindness, goodness, faith, gentleness, and self-control. - Galatians 5:22-23.
Gal.5:22-23~ 22- पर आत्मा का फल प्रेम, आनन्द, मेल, धीरज,
23- और कृपा, भलाई, विश्वास, नम्रता, और संयम हैं; ऐसे ऐसे कामों के विरोध में कोई भी व्यवस्था नहीं।
|
|