|| यीशु ने कहा, "देखो, मैं शीघ्र आनेवाला हूँ। मेरा पुरस्कार मेरे पास है और मैं प्रत्येक मनुष्य को उसके कर्मों का प्रतिफल दूँगा। मैं अल्फा और ओमेगा; प्रथम और अन्तिम; आदि और अन्त हूँ।" Revelation 22:12-13     
Home

My Profile

Topics

Words Meaning

Promises of God

Images

Songs

Videos

Feed Back

Contact Us

Visitor Statistics
» 1 Online
» 23 Today
» 31 Yesterday
» 23 Week
» 859 Month
» 3479 Year
» 45704 Total
Record: 15396 (02.03.2019)

महा उपवास काल की वाचा (Lenten Season's Promises)

1

महोपवास काल की वाचा (Lenten Season's Promises)

 पापों से छुटकारा पा  कर परलोक में  परमेश्वर के परमानन्द का भागी  होना - यही मुक्ति है।

मुक्ति के लिए  विश्वास  और  धैर्य की  आवश्यकता है ।

परमेश्वर  चाहता है कि  सभी  मनुष्य  मुक्ति  प्राप्त  करें ।

यीशु मसीह  मुक्तिदाता  हैं  और  संसार के मुक्तिदाता कहलाते हैं क्योंकि वह मानव  जाति को  पाप के भार से  मुक्त  करने आये हैं ।

यीशु मसीह ने  मानव  जाति के  प्रतिनिधि के रूप में  अपने  प्राण  अर्पित  कर हमारे  पापों का  प्रायश्चित  किया ।

मुक्ति का  कार्य सम्पन्न  करने के  फलस्वरूप  यीशु परमेश्वर  और  मनुष्यों के  मध्यस्थ  बने।
 हे दयालु , अनुग्रहकारी , विलम्ब से क्रोध करनेवाला, करुणानिधान और  दुःख  देकर पछतानेहारा , प्रभु  परमेश्वर  पिता ...

Joel ( योएल ) 2 : 12-13-
12 तौभी यहोवा की यह वाणी है, अभी भी सुनो, उपवास के साथ रोते-पीटते अपने पूरे मन से फिरकर मेरे पास आओ। 
13 अपने वस्त्र नहीं, अपने मन ही को फाड़ कर अपने परमेश्वर यहोवा की ओर फिरो; क्योंकि वह अनुग्रहकारी, दयालु, विलम्ब से क्रोध करने वाला, करूणानिधान और दु:ख देकर पछतानेहारा है।                                                                       

 Isa.57:15-                                                           

15 क्योंकि जो महान और उत्तम और सदैव स्थिर रहता, और जिसका नाम पवित्र है, वह यों कहता है, मैं ऊंचे पर और पवित्र स्थान में निवास करता हूं, और उसके संग भी रहता हूं, जो खेदित और नम्र हैं कि नम्र लोगों के हृदय और खेदित लोगों के मन को हषिर्त करूं। 

 Ezk.33:11- 
11 सो तू ने उन से यह कह, परमेश्वर यहोवा की यह वाणी है, मेरे जीवन की सौगन्ध, मैं दुष्ट के मरने से कुछ भी प्रसन्न नहीं होता, परन्तु इस से कि दुष्ट अपने मार्ग से फिर कर जीवित रहे; हे इस्राएल के घराने, तुम अपने अपने बुरे मार्ग से फिर जाओ; तुम क्यों मरो? 
Hosea12:6- 
6 इसलिये तू अपने परमेश्वर की ओर फिर; कृपा और न्याय के काम करता रह, और अपने परमेश्वर की बाट निरन्तर जोहता रह॥ 
1Jn.1:9-
9 यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने, और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है। 
Ex.34:6-7- 
6 और यहोवा उसके साम्हने हो कर यों प्रचार करता हुआ चला, कि यहोवा, यहोवा, ईश्वर दयालु और अनुग्रहकारी, कोप करने में धीरजवन्त, और अति करूणामय और सत्य, 
7 हजारों पीढिय़ों तक निरन्तर करूणा करने वाला, अधर्म और अपराध और पाप का क्षमा करने वाला है, परन्तु दोषी को वह किसी प्रकार निर्दोष न ठहराएगा, वह पितरों के अधर्म का दण्ड उनके बेटों वरन् पोतों और परपोतों को भी देने वाला है।

 

                                                                    ★★★

Disclaimer     ::     Privacy     ::     Login
Copyright © 2019 All Rights Reserved