|
|
परमेश्वर का विधान 《God's Providence 》
| 1 |
25 I will restore to you the years that the swarming locust has eaten, the great locust, the grasshopper, and the caterpillar,my great army, which I sent among you.
26 You will have plenty to eat, and be satisfied, and will praise the name of Yahweh, your God, who has dealt wondrously with you; and my people will never again be disappointed. - Joel 2:25-26.
Joel 2:25-26 - 25 और जिन वर्षों की उपज अर्बे नाम टिड्डियों, और येलेक, और हासील ने, और गाजाम नाम टिड्डियों ने, अर्थात मेरे बड़े दल ने जिस को मैं ने तुम्हारे बीच भेजा, खा ली थी, मैं उसकी हानि तुम को भर दूंगा॥
26 तुम पेट भरकर खाओगे, और तृप्त होगे, और अपने परमेश्वर यहोवा के नाम की स्तुति करोगे, जिसने तुम्हारे लिये आश्चर्य के काम किए हैं। और मेरी प्रजा की आशा फिर कभी न टूटेगी।
|
| 2 |
9 Honor Yahweh with your substance, with the first fruits of all your increase:
10 so your barns will be filled with plenty, and your vats will overflow with new wine. - Proverbs 3:9-10.
Pro.3:9-10 - 9 अपनी संपत्ति के द्वारा और अपनी भूमि की पहिली उपज दे देकर यहोवा की प्रतिष्ठा करना;
10 इस प्रकार तेरे खत्ते भरे और पूरे रहेंगे, और तेरे रसकुण्डों से नया दाखमधु उमण्डता रहेगा॥
|
| 3 |
He who has a generous eye will be blessed; for he shares his food with the poor. - Proverbs 22:9.
Pro.22:9 - दया करने वाले पर आशीष फलती है, क्योंकि वह कंगाल को अपनी रोटी में से देता है।
|
| 4 |
Bring the whole tithe into the storehouse, that there may be food in my house, and test me now in this, says Yahweh of Armies, if I will not open you the windows of heaven, and pour you out a blessing, that there will not be room enough for. - Malachi 3:10.
Mal.3:10 - सारे दशमांश भण्डार में ले आओ कि मेरे भवन में भोजनवस्तु रहे; और सेनाओं का यहोवा यह कहता है, कि ऐसा कर के मुझे परखो कि मैं आकाश के झरोखे तुम्हारे लिये खोल कर तुम्हारे ऊपर अपरम्पार आशीष की वर्षा करता हूं कि नहीं।
|
| 5 |
But seek first Gods Kingdom, and his righteousness; and all these things will be given to you as well. - Matthew 6:33.
Mt.6:33 - इसलिये पहिले तुम उस राज्य और धर्म की खोज करो तो ये सब वस्तुएं भी तुम्हें मिल जाएंगी।
|
| 6 |
6Give, and it will be given to you: good measure, pressed down, shaken together, and running over, will be given to you. For with the same measure you measure it will be measured back to you. - Luke 6:38.
Lk.6 : 38 - दिया करो, तो तुम्हें भी दिया जाएगा: लोग पूरा नाप दबा दबाकर और हिला हिलाकर और उभरता हुआ तुम्हारी गोद में डालेंगे, क्योंकि जिस नाप से तुम नापते हो, उसी से तुम्हारे लिये भी नापा जाएगा॥
|
| 7 |
29 Dont seek what you will eat or what you will drink; neither be anxious.
30 For the nations of the world seek after all of these things, but your Father knows that you need these things.
31 But seek Gods Kingdom, and all these things will be added to you.
32 Dont be afraid, little flock, for it is your Fathers good pleasure to give you the Kingdom. - Luke 12:29-32.
Lk.12 : 29-32 - 29 और तुम इस बात की खोज में न रहो, कि क्या खाएंगे और क्या पीएंगे, और न सन्देह करो।
30 क्योंकि संसार की जातियां इन सब वस्तुओं की खोज में रहती हैं: और तुम्हारा पिता जानता है, कि तुम्हें इन वस्तुओं की आवश्यकता है।
31 परन्तु उसके राज्य की खोज में रहो, तो ये वस्तुऐं भी तुम्हें मिल जाएंगी।
32 हे छोटे झुण्ड, मत डर; क्योंकि तुम्हारे पिता को यह भाया है, कि तुम्हें राज्य दे।
|
| 8 |
6 Remember this: he who sows sparingly will also reap sparingly. He who sows bountifully will also reap bountifully.
7 Let each man give according as he has determined in his heart; not grudgingly, or under compulsion; for God loves a cheerful giver.
8 And God is able to make all grace abound to you, that you, always having all sufficiency in everything, may abound to every good work. - II Corinthians 9:6-8.
2Co.9:6-8 -6 परन्तु बात तो यह है, कि जो थोड़ा बोता है वह थोड़ा काटेगा भी; और जो बहुत बोता है, वह बहुत काटेगा।
7 हर एक जन जैसा मन में ठाने वैसा ही दान करे न कुढ़ कुढ़ के, और न दबाव से, क्योंकि परमेश्वर हर्ष से देने वाले से प्रेम रखता है।
8 और परमेश्वर सब प्रकार का अनुग्रह तुम्हें बहुतायत से दे सकता है जिस से हर बात में और हर समय, सब कुछ, जो तुम्हें आवश्यक हो, तुम्हारे पास रहे, और हर एक भले काम के लिये तुम्हारे पास बहुत कुछ हो।
|
| 9 |
9My God will supply every need of yours according to his riches in glory in Christ Jesus. - Philippians 4:19.
Php. 4:19 - और मेरा परमेश्वर भी अपने उस धन के अनुसार जो महिमा सहित मसीह यीशु में है तुम्हारी हर एक घटी को पूरी करेगा।
|
| 10 |
Be free from the love of money, content with such things as you have, for he has said, I will in no way leave you, neither will I in any way forsake you. - Hebrews 13:5.
Heb.13:5 - तुम्हारा स्वभाव लोभरिहत हो, और जो तुम्हारे पास है, उसी पर संतोष किया करो; क्योंकि उस ने आप ही कहा है, कि मैं तुझे कभी न छोडूंगा, और न कभी तुझे त्यागूंगा।
|
| 11 |
1 Yahweh is my shepherd: I shall lack nothing.
2 He makes me lie down in green pastures. He leads me beside still waters.
3 He restores my soul. He guides me in the paths of righteousness for his names sake.
4 Even though I walk through the valley of the shadow of death, I will fear no evil, for you are with me. Your rod and your staff, they comfort me.
5 You prepare a table before me in the presence of my enemies. You anoint my head with oil. My cup runs over.
6 Surely goodness and loving kindness shall follow me all the days of my life, and I will dwell in Yahwehs house forever. - Psalm 23:1-6.
Ps.23:1-6 - 1 यहोवा मेरा चरवाहा है, मुझे कुछ घटी न होगी।
2 वह मुझे हरी हरी चराइयों में बैठाता है; वह मुझे सुखदाई जल के झरने के पास ले चलता है;
3 वह मेरे जी में जी ले आता है। धर्म के मार्गो में वह अपने नाम के निमित्त मेरी अगुवाई करता है।
4 चाहे मैं घोर अन्धकार से भरी हुई तराई में होकर चलूं, तौभी हानि से न डरूंगा, क्योंकि तू मेरे साथ रहता है; तेरे सोंटे और तेरी लाठी से मुझे शान्ति मिलती है॥
5 तू मेरे सताने वालों के साम्हने मेरे लिये मेज बिछाता है; तू ने मेरे सिर पर तेल मला है, मेरा कटोरा उमण्ड रहा है।
6 निश्चय भलाई और करूणा जीवन भर मेरे साथ साथ बनी रहेंगी; और मैं यहोवा के धाम में सर्वदा वास करूंगा।
|
| 12 |
17 For the arms of the wicked shall be broken, but Yahweh upholds the righteous.
18 Yahweh knows the days of the perfect. Their inheritance shall be forever.
19 They shall not be disappointed in the time of evil. In the days of famine they shall be satisfied. - Psalm 37:17-19.
Ps.37 : 17-19 - 17 क्योंकि दुष्टोंकी भुजाएं तो तोड़ी जाएंगी; परन्तु यहोवा धर्मियों को सम्भालता है॥
18 यहोवा खरे लोगों की आयु की सुधि रखता है, और उनका भाग सदैव बना रहेगा।
19 विपत्ति के समय, उनकी आशा न टूटेगी और न वे लज्जित होंगे, और अकाल के दिनों में वे तृप्त रहेंगे।
|
| 13 |
For Yahweh God is a sun and a shield. Yahweh will give grace and glory. He withholds no good thing from those who walk blamelessly. - Psalm 84:11.
Ps.84:11 - क्योंकि यहोवा परमेश्वर सूर्य और ढाल है; यहोवा अनुग्रह करेगा, और महिमा देगा; और जो लोग खरी चाल चलते हैं; उन से वह कोई अच्छा पदार्थ रख न छोड़ेगा।
|
|