|
|
परमेश्वर का प्रेम 《God's Love》
| 1 |
यशायाह
(Isa.)49:14-16 -
14 परन्तु सिय्योन ने कहा, यहोवा ने मुझे त्याग दिया है, मेरा प्रभु मुझे भूल गया है।
15 यह क्या हो सकता है कि कोई माता अपने दूधपीते बच्चे को भूल जाए और अपने जन्माए लड़के पर दया न करे? हां, वह तो भूल सकता है, परन्तु मैं भूल नहीं सकता।
16 देख, मैं ने चितकबरे पर चित्र बनाए हैं; तेरी नगरी सदा मेरी दृष्टि के साम्हने बनी रहती है।
|
| 2 |
22 It is because of Yahwehs loving kindnesses that we are not consumed, because his compassion doesnt fail.
23 They are new every morning; great is your faithfulness.
24 Yahweh is my portion, says my soul; therefore will I hope in him.
25 Yahweh is good to those who wait for him, to the soul that seeks him. - Lamentations 3:22-25.
Lam.3 :22-25 - 22 हम मिट नहीं गए; यह यहोवा की महाकरुणा का फल है, क्योंकि उसकी दया अमर है।
23 प्रति भोर वह नई होती रहती है; तेरी सच्चाई महान है।
24 मेरे मन ने कहा, यहोवा मेरा भाग है, इस कारण मैं उस में आशा रखूंगा।
25 जो यहोवा की बाट जोहते और उसके पास जाते हैं, उनके लिये यहोवा भला है।
|
| 3 |
I love those who love me. Those who seek me diligently will find me. - Proverbs 8:17.
Pro.8 :17 - जो मुझ से प्रेम रखते हैं, उन से मैं भी प्रेम रखती हूं, और जो मुझ को यत्न से तड़के उठ कर खोजते हैं, वे मुझे पाते हैं।
|
| 4 |
For God so loved the world, that he gave his one and only Son, that whoever believes in him should not perish, but have eternal life. - John 3:16.
Jn.3:16 - क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उस ने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे, वह नाश न हो, परन्तु अनन्त जीवन पाए।
|
| 5 |
We know and have believed the love which God has for us. God is love, and he who remains in love remains in God, and God remains in him. - I John 4:16.
1Jn.4:16 - और जो प्रेम परमेश्वर हम से रखता है, उस को हम जान गए, और हमें उस की प्रतीति है; परमेश्वर प्रेम है: जो प्रेम में बना रहता है, वह परमेश्वर में बना रहता है; और परमेश्वर उस में बना रहता है।
|
| 6 |
Know therefore that Yahweh your God himself is God, the faithful God, who keeps covenant and loving kindness with them who love him and keep his commandments to a thousand generations… - Deuteronomy 7:9.
Deu.7:9 - इसलिये जान रख कि तेरा परमेश्वर यहोवा ही परमेश्वर है, वह विश्वासयोग्य ईश्वर है; और जो उस से प्रेम रखते और उसकी आज्ञाएं मानते हैं उनके साथ वह हजार पीढ़ी तक अपनी वाचा पालता, और उन पर करूणा करता रहता है।
|
| 7 |
One who has my commandments, and keeps them, that person is one who loves me. One who loves me will be loved by my Father, and I will love him, and will reveal myself to him. - John 14:21.
Jn.14:21 - जिस के पास मेरी आज्ञा है, और वह उन्हें मानता है, वही मुझ से प्रेम रखता है, और जो मुझ से प्रेम रखता है, उस से मेरा पिता प्रेम रखेगा, और मैं उस से प्रेम रखूंगा, और अपने आप को उस पर प्रगट करूंगा।
|
| 8 |
17 But Yahwehs loving kindness is from everlasting to everlasting with those who fear him, his righteousness to childrens children;
18 to those who keep his covenant, to those who remember to obey his precepts.
19 Yahweh has established his throne in the heavens. His kingdom rules over all. -Psalm 103:17-19 .
Ps.103:17-19 - 17 परन्तु यहोवा की करूणा उसके डरवैयों पर युग युग, और उसका धर्म उनके नाती- पोतों पर भी प्रगट होता रहता है,
18 अर्थात उन पर जो उसकी वाचा का पालन करते और उसके उपदेशों को स्मरण करके उन पर चलते हैं॥
19 यहोवा ने तो अपना सिंहासन स्वर्ग में स्थिर किया है, और उसका राज्य पूरी सृष्टि पर है।
|
| 9 |
Like a father has compassion on his children, so Yahweh has compassion on those who fear him. - Psalm 103:13.
Ps.103:13 - जैसे पिता अपने बालकों पर दया करता है, वैसे ही यहोवा अपने डरवैयों पर दया करता है।
|
| 10 |
But from there you shall seek Yahweh your God, and you shall find him, when you search after him with all your heart and with all your soul. - Deuteronomy 4:29.
Deu.4 : 29 - परन्तु वहां भी यदि तुम अपने परमेश्वर यहोवा को ढूंढ़ोगे, तो वह तुम को मिल जाएगा, शर्त यह है कि तुम अपने पूरे मन से और अपने सारे प्राण से उसे ढूंढ़ो।
|
| 11 |
I will not fail you nor forsake you. - Joshua 1:5.
Jos.1:5 - तेरे जीवन भर कोई तेरे साम्हने ठहर न सकेगा; जैसे मैं मूसा के संग रहा वैसे ही तेरे संग भी रहूंगा; और न तो मैं तुझे धोखा दूंगा, और न तुझ को छोडूंगा।
|
| 12 |
Behold, I am with you always, even to the end of the age. - Matthew 28:20.
Mt.28:20 - और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्त तक सदैव तुम्हारे संग हूं॥
|
|