|
|
प्रार्थना《Prayer》
| 1 |
12 You shall call on me, and you shall go and pray to me, and I will listen to you.
13 You shall seek me, and find me, when you shall search for me with all your heart. - Jeremiah 29:12–13.
Jer.29:12-13 - 12 तब उस समय तुम मुझ को पुकारोगे और आकर मुझ से प्रार्थना करोगे और मैं तुम्हारी सुनूंगा।
13 तुम मुझे ढूंढ़ोगे और पाओगे भी; क्योंकि तुम अपने सम्पूर्ण मन से मेरे पास आओगे।
|
| 2 |
Call to me, and I will answer you, and will show you great things, and difficult, which you don’t know. - Jeremiah 33:3.
Jer.33:3 - मुझ से प्रार्थना कर और मैं तेरी सुन कर तुझे बढ़ी-बड़ी और कठिन बातें बताऊंगा जिन्हें तू अभी नहीं समझता।
|
| 3 |
5 When you pray, you shall not be as the hypocrites, for they love to stand and pray in the synagogues and in the corners of the streets, that they may be seen by men. Most certainly, I tell you, they have received their reward.
6 But you, when you pray, enter into your inner room, and having shut your door, pray to your Father who is in secret, and your Father who sees in secret will reward you openly. - Matthew 6:5-6.
Mt.6:5-6 - 5 और जब तू प्रार्थना करे, तो कपटियों के समान न हो क्योंकि लोगों को दिखाने के लिये सभाओं में और सड़कों के मोड़ों पर खड़े होकर प्रार्थना करना उन को अच्छा लगता है; मैं तुम से सच कहता हूं, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके।
6 परन्तु जब तू प्रार्थना करे, तो अपनी कोठरी में जा; और द्वार बन्द कर के अपने पिता से जो गुप्त में है प्रार्थना कर; और तब तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा।
|
| 4 |
7 Ask, and it will be given you. Seek, and you will find. Knock, and it will be opened for you.
8 For everyone who asks receives. He who seeks finds. To him who knocks it will be opened.
-Matthew 7:7–8.
Mt.7:7-8 - 7 मांगो, तो तुम्हें दिया जाएगा; ढूंढ़ो, तो तुम पाओगे; खटखटाओ, तो तुम्हारे लिये खोला जाएगा।
8 क्योंकि जो कोई मांगता है, उसे मिलता है; और जो ढूंढ़ता है, वह पाता है और जो खटखटाता है, उसके लिये खोला जाएगा।
|
| 5 |
9 Or who is there among you, who, if his son asks him for bread, will give him a stone?
10 Or if he asks for a fish, who will give him a serpent?
11 If you then, being evil, know how to give good gifts to your children, how much more will your Father who is in heaven give good things to those who ask him! -Matthew 7:9-11.
Mt.7:9-11- 9 तुम में से ऐसा कौन मनुष्य है, कि यदि उसका पुत्र उस से रोटी मांगे, तो वह उसे पत्थर दे?
10 वा मछली मांगे, तो उसे सांप दे?
11 सो जब तुम बुरे होकर, अपने बच्चों को अच्छी वस्तुएं देना जानते हो, तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता अपने मांगने वालों को अच्छी वस्तुएं क्यों न देगा?
|
| 6 |
19. Again, assuredly I tell you, that if two of you will agree on earth concerning anything that they will ask, it will be done for them by my Father who is in heaven.
20. For where two or three are gathered together in my name, there I am in the middle of them. - Matthew 18:19-20.
Mt.18:19-20 - 19 फिर मैं तुम से कहता हूं, यदि तुम में से दो जन पृथ्वी पर किसी बात के लिये जिसे वे मांगें, एक मन के हों, तो वह मेरे पिता की ओर से स्वर्ग में है उन के लिये हो जाएगी।
20 क्योंकि जहां दो या तीन मेरे नाम पर इकट्ठे होते हैं वहां मैं उन के बीच में होता हूं॥
|
| 7 |
Therefore I tell you, all things whatever you pray and ask for, believe that you have received them, and you shall have them. - Mark 11:24.
Mk.11:24 - इसलिये मैं तुम से कहता हूं, कि जो कुछ तुम प्रार्थना करके मांगो तो प्रतीति कर लो कि तुम्हें मिल गया, और तुम्हारे लिये हो जाएगा।
|
| 8 |
9 I tell you, keep asking, and it will be given you. Keep seeking, and you will find. Keep knocking, and it will be opened to you.
10 For everyone who asks receives. He who seeks finds. To him who knocks it will be opened. - Luke 11:9-10.
Lk. 11:9-10 - 9 और मैं तुम से कहता हूं; कि मांगो, तो तुम्हें दिया जाएगा; ढूंढ़ों तो तुम पाओगे; खटखटाओ, तो तुम्हारे लिये खोला जाएगा।
10 क्योंकि जो कोई मांगता है, उसे मिलता है; और जो ढूंढ़ता है, वह पाता है; और जो खटखटाता है, उसके लिये खोला जाएगा।
|
| 9 |
13 Whatever you will ask in my name, that will I do, that the Father may be glorified in the Son.
14 If you will ask anything in my name, I will do it. - John 14:13-14.
Jn.14:13-14 - 13 और जो कुछ तुम मेरे नाम से मांगोगे, वही मैं करूंगा कि पुत्र के द्वारा पिता की महिमा हो।
14 यदि तुम मुझ से मेरे नाम से कुछ मांगोगे, तो मैं उसे करूंगा।
|
| 10 |
If you remain in me, and my words remain in you, you will ask whatever you desire, and it will be done for you. - John 15:7.
Jn.15:7 - यदि तुम मुझ में बने रहो, और मेरी बातें तुम में बनी रहें तो जो चाहो मांगो और वह तुम्हारे लिये हो जाएगा।
|
| 11 |
Delight in the Lord, and he will give thee the requests of thy heart. - Psalm 37:4.
Ps. 37:4 - यहोवा को अपने सुख का मूल जान, और वह तेरे मनोरथों को पूरा करेगा॥
|
| 12 |
The just cried, and the Lord heard them: and delivered them out of all their troubles. - Psalm 34:17.
Ps. 34:17 - धर्मी दोहाई देते हैं और यहोवा सुनता है, और उन को सब विपत्तियों से छुड़ाता है।
|
| 13 |
And call upon me in the day of trouble: I will deliver thee, and thou shalt glorify me.
- Psalm 50:15.
Ps.50:15 - और संकट के दिन मुझे पुकार; मैं तुझे छुड़ाऊंगा, और तू मेरी महिमा करने पाएगा॥
|
|